संकिसा बुद्ध महोत्सव की डीएम-एसपी नें परखी व्यवस्था

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(संकिसा संवाददाता) संकिसा बुद्ध महोत्सव का शुभारम्भ 16 अक्टूबर को हो रहा है| जिसकी व्यवस्था को जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसपी आलोक प्रियदर्शी परखा और अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये|

डीएम-एसपी थाना मेरापुर पहुंचे जहाँ उन्होंने धम्मा लोको बुद्ध विहार के अध्यक्ष व महोत्सव के संयोजक कर्मवीर शाक्य व मां बिसारी देवी सेवा समिति का अध्यक्ष अतुल दीक्षित आदि लोगों से मुलाकात की| डीएम नें बुद्ध महोत्सव व बिसरी देवी की पूजा के विषय में दोनों पक्षों से जानकारी ली| कर्मवीर शाक्य डीएम को बताया कि भाजपा विधायक सुशील शाक्य 16 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 10 हजार बौद्ध अनुयाई रहनें की सम्भावना है| अतुल दीक्षित नें डीएम को बताया कि बिसारी देवी मंदिर पर पूजन करने के बाद खीर व पूडी का वितरण प्रसाद के रुप में किया जाता है| जिलाधिकारी ने भीड़ को देखते हुए 4 पानी के टैंकर, 4 शौचालय व 3 एंबुलेंस की व्यवस्था करनें के निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने संकिसा गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया जो खस्ता हाल मिला| उन्होंने अवर अभियन्ता की क्लास लगाकर व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिये| डीएम-एसपी बुद्ध स्तूप परिसर का निरीक्षण किया।

सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम
बहराइच में हुई दुर्गा प्रतिमा बिसर्जन के दौरान एक युवक की मौत और बबाल के बाद सरकार के निर्देश पर एसपी आलोक प्रियदर्शी व जिलाधिकारी डा. वीके सिंह भी जिले के संकिसा में होनें वाले महोत्सव को लेकर सुरक्षा पर पूरा ध्यान दे रहे हैं| लिहाजा सुरक्षा को देखते हुए इस बार स्तूप परिसर में मुख्य गेट से स्टूप के चारों और बेरीकेटिंग भी लगायी गयी है| भिक्षु डा. धम्मपाल महाथैरो, रघुवीर शाक्य, नागेंद्र शाक्य, सुशील दीक्षित, हरिओम कठेरिया, थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी आदि रहे|