लोहिया की पुण्यतिथि पर सपा में नजर आयी गुटबाजी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास पर जिला संगठन नें समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| महानगर पदाधिकारियों नें अलग जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया| जिससे संगठन में गुट बाजी नजर आयी|

सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में डा. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन सपा जिला कार्यालय पर हुआ| विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष नें कहा कि डॉ. लोहिया भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक तथा समाजवादी राजनेता थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें कहा कि डा. लोहिया नें पूरे
जीवन गरीबों के हित के लिए संघर्ष किया। डॉ. लोहिया राजनीतिक शुचिता के हमेशा पक्षधर रहे। उनका कहना था कि जब तक गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को पाटा नहीं जाएगा तब तक देश पूर्ण विकास नहीं कर सकेगा। पूर्व मंत्री सर्वेश अम्बेडकर नें कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर की समतामूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। महासचिव इलियास मंसूरी, सुरेन्द्र सिंह गौर, जिला उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, समीर यादव आदि नें विचार रखे|

वहीं महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों नें लोहिया प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| वहीं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया| संचालन रजत क्रांतिकारी नें किया| जिला महासचिव जहान सिंह लोधी, अमित यादव, प्रवेश कटियार, ओम प्रकाश शर्मा,महानगर उपाध्यक्ष खुर्शीद खां आदि रहे|