हरियाणा हार में सलमान खुर्शीद को ईबीएम पर शक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हरियाणा की हार के बाद जिले में आये पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद नें हार का ठिकरा ईबीएम पर फोड़ा है| उन्होंने कहा की ईबीएम चलने के बाद भी 99 प्रतिशत चार्ज दिखा रहीं थी यह कैसे हो सकता है| इस मसले पर चुनाव आयोग को रिपोर्ट बनाकर भेजी है|


शहर में मोहल्ला सुतहट्टी में व्यापारी नेता इस्लाम चौधरी के यहाँ पूर्व विदेश मंत्री व कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद पंहुचे | जहाँ इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर का प्रेसिडेंट बनाये जाने उनका स्वागत किया गया| इस दौरान उन्होंने कहा हमे अपने लोकतंत्र के लिए लड़ना होगा| मुल्क का बटबारा होगा तो देश कमजोर होगा| जब मैंने अपनी सीट कटने पर कुछ नही कहा| हरियाणा की हार पर बोले घुड़सबार ही गिरते हैं| उन्होंनें कहा कि हरियाणा में लगायी गयी ईबीएम जो चुनाव में लगायी गयी थी वह 99 प्रतिशत चार्ज था यह कैसे हो सकता है| इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गयी है| चुनाव आयोग इसका जबाब देगा|
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुन्तला देवी,नगर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा, अनिल मिश्रा, वरुण त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा, डाल चंद सक्सेना आदि रहे|