सपा महानगर की गोष्ठी में जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चाबंदी!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के जनक देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह की दूसरी पुन्यतिथि महानगर कमेटी नें अलग मनायी| जिसमे मुलायम सिंह के विचारों को साझा किया गया| वहीं कुछ नेताओं नें पार्टी के जिलाध्यक्ष व महासचिव के खिलाफ मोर्चा खोला और आरोप प्रत्यारोप लगाये गये|

सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के बजरिया स्थित आवास पर मुलायम सिंह यादव की पुन्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया था | जिसमे सपा के महासचिव जहानस सिंह लोधी, प्रदेश सचिव यूनुस अंसारी प्रमुख रूप से शामिल हुए| जिसमे महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा मुलायम सिंह यादव ही एक ऐसे नेता है जिनके आदेश के कारण आज हमारे देश के शहीद सैनिकों के पार्थिक शरीर घर तक आ पाते है| पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके बताये मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहा है| जिला महासचिव जहांन सिंह लोधी ने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जमीनी स्तर पर जनता के लिए बहुत काम किये, चुंगी जैसे छोटे-छोटे करो से निजात उन्ही ने दिलायी थी| जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने कहा आज जिले में सपा को जिन लोगों ने अपने खून पसीने से सींचा, उन्हें किनारे करके जिलाध्यक्ष चाटुकारों को आगे बढ़ाया जा रहा है| सपा नेता रंजीत चक ने कहा जिलाध्यक्ष द्वारा जनपद में बराबर समाजवादियों को कमजोर करने व तोड़ने का काम किया जा रहा है| उससे मैं दुखी भी हूं, और मैंने देखा है कि अब जिले के पद बेचे जा रहे हैं, जिससे पार्टी बहुत कमजोर हो रही है| नागेंद्र सिंह शाक्य, पूर्व जिला कोषाध्यछ ओम प्रकाश शर्मा, प्रवेश कटियार, जिला पंचायत सदस्य रहे प्रदीप यादव नदौरा, बीना शर्मा आदि नें विचार रखे|अतुल वर्मा,ऋषि अवस्थी , ब्रजभान यादव उर्फ रिंकू, कुलदीप भारद्वाज, खुर्शीद खां, अमित यादव,अमन भारद्वाज, डॉ. शिवम अवस्थी, सत्यम अवस्थी, नफीस,मुन्ना,अमित यादव आदि रहे| देखें वीडियो https://youtu.be/wACgq7HqvLY?si=Vgy2hEFrEw5Ig-8G