द्वितीय पुण्यतिथि पर सपा नें मुलायम सिंह को किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की द्वितीय पुन्यतिथि पर याद किया गया| सपा नेताओं नें उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की|

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा नेताजी वह शख्सियत थे जो अपना रास्ता खुद बनाते थे, उन्होंने सैफई जैसे छोटे गांव से चलकर और देश की बड़ी हस्तियों में अपना नाम शुमार किया। डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा की मुलायम सिंह यादव जो शख्सियत थे, उन्हीं का प्रतिबिंब हम आज सपा सुप्रिमों में अध्यक्ष अखिलेश यादव में देखते हैं | अरशद जमाल सिद्दीकी ने नेताजी की साथ बीते हुए पलों को साझा किया गया| पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि नेताजी जैसी शख्सियत होना आज के समय में बहुत मुश्किल है जिन्होंने जमीन से चलकर और आसमान तक की ऊंचाइयों को छुआ। जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, रमेश चंद्र कठेरिया, मसरूर खान , नरेंद्र सिंह यादव, युवजन सभा जिला अध्यक्ष शिवम यादव ने विचार रखे| संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।
इस दौरान रामपाल सिंह यादव, विकास गुप्ता, विनीत परमार, डा. धर्मेंद्र कुशवाहा, निजाम अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सौरभ कटियार आदि रहे |
अस्पताल से छुट्टी लेकर पुन्यतिथि में शामिल हुए जिला प्रवक्ता
जिला प्रवक्ता विवेक यादव को डेंगू होनें से कमालगंज के एक अस्पताल में भर्ती थे| उन्होंने बताया कि नेता जी से लगाव के चलते वह अस्पताल से दो घंटे की छुट्टी लेकर पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल हुए|