सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता विजेताओं को किया गया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के दुर्गा नारायण पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता संपन्न करायी गयी| जिसमे विजेताओं को सम्मानित किया गया |
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत 9 अक्टूबर को दुर्गा नारायण पी जी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में ’सड़क सुरक्षा’ के तहत निबन्ध, पोस्टर, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ0 मनोज गर्ग की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वागत के बाद प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ (प्रशासन) वी एन चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुभाष राजपूत, एआरटीओ (प्रवर्तन), डायट (प्राचार्य) डॉ0 अनुपम अवस्थी, डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला ने किय| एआरटीओ (प्रशासन) वी एन चौधरी ने छात्र व छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों को गम्भीरता से पालन करने हेतु प्रेरित किया। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने युवाओं को नियंत्रित गति से वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया। डॉ0 अनुपम अवस्थी, डायट (प्राचार्य), डॉ0 आलोक बिहारी शुक्ला भारतीय महाविद्यालय ने सड़क सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) मनोज गर्ग ने की| कार्यक्रम का संचालन डॉ0 एसएसएन गुप्ता ने किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 अजहर जुनैद आलम के द्वारा किया गया|

क्विज प्रतियोगिता में सलमान ने प्रथम स्थान, समर्थ चौरसिया ने द्वितीय स्थान एवं दीक्षा दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में नैन्सी ने प्रथम स्थान, मनु ने द्वितीय स्थान एवं दिव्या पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता में मंशिका ने प्रथम स्थान, तोषी त्रिवेदी ने द्वितीय स्थान एवं दीक्षा दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रा दीक्षा दुबे विजेता रहीं। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य ने सड़क सुरक्षा से शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। शिक्षक डॉ. वीके तिवारी, डा. मो. अमीन, विनय कुमार बाथम, प्रियांशु सिन्हा, सरस पाठक, वीरभान सिंह, अनामिका मिश्रा, शीतल त्रिवेदी आदि रहे|