मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को किया जागरूक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग की ओर से मंगलवार को गंगापार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार सोलंकी व अपराध निरीक्षक कामिल खान नें छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया।  उन्हें सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानूनों तथा नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व नारी शक्ति की भी जानकारी दी गयी |