रावण दहन स्थल का एसपी नें लिया जायजा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विजय दशमी का पर्व को चार दिन ही शेष हैं| 12 अक्टूबर को रावण दहन होना है| एसपी आलोक प्रियदर्शी नें रावण दहन स्थल का जायजा लेकर व्यवस्था को परखा |

शहर के थाना कादरी गेट के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में लगभग 40 सालों से भी अधिक समय से रावण दहन होता आ रहा है| इससे पूर्व रामलीला गड्डा में ही रावण का दहन होता था| मंगलवार को एसपी आलोक प्रियदर्शी व अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार सिंह नें क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान में पंहुच मैदान का जायजा लिया | उन्होंने सभासद धर्मेन्द्र कनौजिया से भी जानकारी ली| मैदान में प्रवेश द्वार की भी जानकारी ली| इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करनें के निर्देश दिये|