मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय कुमार निषाद नें कसे अधिकारियों के पेंच

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में करते मंत्री मत्स्य विभाग उ0प्र0 डॉ. संजय कुमार निषाद ने विभागीय अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मुहैया कराये जाने के निर्देश दिये।
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों के पेंच कसे| उन्होंने सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की | जनपद की ग्राम सभाओ में निहित तालाबों का विवरण, मत्स्य बीज वितरण की उपलब्धि, माह तक अनुमानित मत्स्य उत्पादन, सघन मत्स्य पालन हेतु एपरेशन सिस्टम की स्थापना, किसान क्रेडिट कार्ड का लक्ष्य एवं पूर्ति का विवरण, निषाद राज बोर्ड सब्सिडी योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वर्ष 2023- 2024, मुख्य मंत्री मत्स्य संपदा योजना 2023-24, सुधारे गए ग्राम सभा व अन्य पट्टे के तालाबो में प्रथम वर्ष निवेश, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना अंतर्गत विवरण, मत्स्य पालक कल्याण कोष अंतर्गत सामुदायिक भवन की स्थापना, मत्स्य विभाग में संचालित समस्त योजनाओं में वर्ष 2022-23 से मछुआ समुदाय का विवरण, जनपद में संचालित अन्य परियोजनाओं तथा मछुआ समुदाय एवं मत्स्यपालको के लिए आवंटित तालाबों के लक्ष्य एवं जनपद में विकसित, अर्द्व विकसित एवं अविकसित तालाबों के संबंध में जानकारी ली |
उन्होंने कहा कि शासन के आदेश के तहत किसी अपात्र को पट्टा ना मिले| छुआ समुदाय के लोगों को प्राथमिकता के आधार पर तालाब का आवंटन कराया जाए, राजस्व संहिता का उल्लंघन होने पर जांच कर अपात्रों को जो भी पट्टे आवंटित हुए हैं उन्हें निरस्त कर पट्टे मछुआ समुदाय के लोगों को आवंटित किया जाये| मंत्री ने कहा कि मछुआरों को मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत बैंको से समन्वय स्थापित लक्ष्य की पूर्ति करांए। जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ,अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह आदि अधिकारी रहे|