शहर में जगमग हुए ट्राफिक लाइटे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: (नगर संवाददाता) शहर में शुक्रवार को ट्राफिक सिग्नल लाइटो का श्रीगणेश हो गया| अँधेरा होते ही सड़क के चिन्हित चौराहे तिराहे जगमग हो गये|
दरअसल शहर के लाल दरवाजा, चौक , फतेहगढ़ चौराहे पर ट्राफिक सिग्नल लाइटे लगायी गयीं हैं | जिनका लगानें का कार्य शुक्रवार शाम को पूरा हो गया| लाल दरवाजे पर लाइटे शुरू भी हो गयीं| जिससे सभी सड़के ट्राफिक सिग्नल लाइटो से लैस नजर आयीं|