आलोक प्रियदर्शी फर्रुखाबाद के नये एसपी, विकास कुमार का तबादला

LUCKNOW POLICE

लखनऊ: शासन नें जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का तबादला कर दिया| उनकी जगह पर आलोक प्रियदर्शी को जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गयी है|
बीते 25 जून 2023 को विकास कुमार नें जिले के एसपी का कार्यभार संभाला था| उन्होंने जिले में एक साल और तीन दिन तक सेवायें दी| विकास कुमार को एसपी बलरामपुर बनाया गया है| वहीं जनपद बदायूं के एसएसपी आलोक प्रियदर्शी को फर्रुखाबाद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है| वह 2011 बैच के आईपीएस हैं| वह पटना बिहार के मूल निवासी है| इसके साथ ही बदायूं एसपी की जिम्मेदारी बृजेश सिंह को दी गयी है| बलरामपुर के एसपी केशव कुमार को प्रतीक्षारत में रखा गया है|