अस्पताल के बाथरूम में फांसी पर झूलती मिली युवती की लाश

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अस्पताल के तीसरी मंजिल पर चिकित्सक की महिला कर्मचारी का शव फांसी पर झूलता मिला| जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया| पुलिस नें मौके पर जाकर जाँच की |

जनपद मैनपुरी के भोगांव रसूलाबाद निवासी 22 वर्षीय रुक्मणी पुत्री सुभाष विगत कई सालों से फतेहगढ़ के नगलादीना निवासी डा. एचपी श्रीवास्तव की पुत्रबधू डॉ. अंजली श्रीवास्तव झाड़ू-पोंझा व बच्चो की देखभाल करती थी| वह हाल में अस्पताल के सामने ही गुजराती वाली गली में किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रह रही थी| उसका शव
शुक्रवार को अस्पताल के तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में दुपट्टे से फांसी पर झूलता मिला | मृतका रुक्मणी की माँ रेखा देवी नें बताया कि चिकित्सक अंजली उसकी पुत्री को सुबह 6 बजे बुला लेती थी| शुक्रवार को डा. अंजली नें रुक्मणी के फांसी लगा लेनें की सूचना परिजनों को दी| जिसके बाद मृतका की माँ रेखा देवी अन्य परिजन मौके पर आ गये | कोतवाल हरीश्याम आदि पुलिस बल मौके पर आया गया| मृतक रुक्मणी की माँ रेखा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|