भैंस नें बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति सहित दो घायल

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाइक सबारों को भैंस नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बाइक सबार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि उसके पति सहित दो लोग घायल हो गये| उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़िया मोहोलिया निवासी 60 वर्षीय रामप्यारी फर्रुखाबाद में अपनी देवरानी सुनीता को अस्पताल से देखकर अपने पति रामअवतार व लालू प्रसाद पुत्र मसाल सिंह के साथ बाइक से आ रहे थे| उसी दौरान नगला हुसा के निकट अचानक एक भैंस नें बाइक के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे बाइ क अनियंत्रित हो कर गिर गयी| जिससे बाइक सबार महिला रामप्यारी उसके पति रामअवतार व साथ में लालू घायल हो गये| उन्हें सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक प्रमित राजपूत नें रामप्यारी को मृत घोषित कर दिया | लालू की हालत गंभीर होनें पर लोहिया अस्पताल रिफर किया गया | थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि बाइक से गिर के महिला की मौत हुई है| जिससे चौकी इंचार्ज विमल कुमार को पंचनामा की कार्रवाई के लिए भेजा गया है|