अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक सबार को अज्ञात वाहन नें कुचल दिया| जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जिससे उसे लोहिया में मृत घोषित कर दिया गया| थाना मेरापुर के ग्राम कुबेरपुर निवासी 19 वर्षीय पंचम पुत्र कैलाश बाइक से पखना जा रहा था| मार्ग में उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया | मृतक की माँ किशोरी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|