कांग्रेसियों नें पौधरोपण कर मनाया राहुल का जन्मदिन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता)कांग्रेसियों नें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 52 वां जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया|
कांग्रेस शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों नें टाउन हाल गाँधी पार्क में पौधा रोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मिष्ठान वितरण भी किया गया| इस दौरान डा. अरुण अग्निहोत्री, महेश वर्मा, वरुण त्रिपाठी, अनीशा, प्रभात कटियार, विनोद श्रीवास्तव आदि रहे |
ग्रामीणों के साथ मनाया राहुल का जन्मदिन

राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने ग्राम पपियापुर मे आसिव खान के यहां यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्मार अली के साथ बैठक कर विचार व्यक्त किये| राहुल गाँधी की सोच से लोगों को रूबरू कराया और पौधारोपण किया| पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सहायक अनिल मिश्रा, अम्मार अली, आसिव खान, अमर मिश्रा, अमन सिद्दीकी, शिराज हाफिज आदि लोग रहे।