यूपीएमएसआरए के संगीत अध्यक्ष व कपिल सचिव मनोनित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) यूपीएमएसआरए की नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया| जिसमे नव मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करनें की नसीहत दी गयी|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में कार्यकारिणी का गठन संगठन के उपाध्यक्ष कॉमरेड अरविन्द तिवारी व सेन्ट्रल एग्जिक्यूटिव कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा की देखरेख में सम्पन्न हुआ | जिसमे पिछली साल क लेखा-जोखा की रिपोर्ट पेश की गयी| इस दौरान संगीत त्रिपाठी को अध्यक्ष, कपिल दिवाकर को सचिव फिर एक बार चुना गया| भूपेन्द्र सिंह, रक्सान अली उपाध्यक्ष, रोशन सिंह सचिव, कोषाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, शक्ति राजपूत,हिमांशु दुबे, विक्रम सिंह , अभय मिश्र,प्रखर वर्मा, प्रशांत त्रिवेदी , विशाल पटेल को ई सदस्य बनाया गया|