सपा प्रदेश सचिव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के प्रदेश सचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में समाजवादी जन चेतना साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया|
साइकिल यात्रा को कम्पिल नगर पंचायत की अध्यक्ष राजवती यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया| दो दिवसीय यात्रा में कम्पिल नगरी से लेकर फर्रुखाबाद तक समाजवादी पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं, नेताओं ने स्वागत किया| प्रदेश सचिव मंदीप यादव नें बताया कि यात्रा कम्पिल से चलकर फर्रुखाबाद पंहुची, जहाँ जसमई दरवाजे पर रात्री विश्राम किया जा रहा है| शनिवार को लोहिया प्रतिमा और डा. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को माल्यार्पण करके यात्रा खुदागंज के लिए रवाना होगी|