टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू व प्रशासन आमने-सामने

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) इटावा-बरेली हाई-वे पर बनाये जा रहे टोल प्लाजा का विरोध भाकियू नें किया है | भाकियू नें टोल प्लाजा के विरोध में धरना प्रदर्शन भी किया |
दरअसल इटावा बरेली हाई एनएच 730 सी को फोर लेन बनाने का कार्य प्रगति पर है |
जिसके चलते ग्राम बाहिदपुर में टोल प्लाजा बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है| जिसके विरोध में भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया| भाकियू ने मांग की जिस जगह पर टोल प्लाजा बनाया जा रहा है वहां घनी
आबादी है | जिससे लोगों का काफी नुकसान होगा | लिहाजा टोल प्लाजा किसी दूसरे खाली जगह पर बनाया जाये | सूचना मिलने पर एसडीएम सदर गजराज सिंह फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और समझानें का प्रयास किया लेकिन भाकियू नेता नही माने| जिससे वार्ता विफल हो गयी|
भाकियू नेता पीड़ितों को लेकर हरिद्वार रवाना
भाकियू के वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकान्त मिश्रा नें बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत से बात हुई है| उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों और पीड़ितों को हरिद्वार बुलाया है| जहाँ उनसे वार्ता के बाद आगामी दिनों में आगे की लड़ाई के लिए तैयारी की जायेगी| धरना खत्म नही हुआ है उसे फिलहाल स्थगित किया गया है |
जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य , कुलदीप अवस्थी,अशोक यादव, योगेंद्र सिंह जी, सलाहकार विजय सिंह शाक्य , सुधीर कटियार, अभय यादव, अनीस सिंह आदि रहे|