पालिका की लापरवाही से दो सैकड़ा परिवारों का गर्मी में सूखा हलक, नालियों में वह रहा पानी

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पालिका अपनी लापरवाही को लेकर आये दिन चर्चा में रहती है| ताजा मामला सामने आया जिसमे पानी की पाइप लाइन बीते लगभग 15 दिनों से फूटी है जिससे लाखों लीटर पानी अभी तक नाली में वह गया| वहीं पाइप लाइन फूटने से लगभग दो सैकड़ा परिवारों तक पानी की एक बूंद नही जा रही| जिससे वह लोग बूंद-बूंद पानी को मोहताज है | शिकायत के बाद अभी तक किसी के कान पर जूं नही रेंगी|
नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के मोहल्ला घेर शामू खां की शिव नगर कालोनी में
विक्रम यादव के घर के सामने पाइप लाइन लगभग दो सप्ताह से फूटी है| जिससे पानी निकलकर सीधा नाली में जा रहा है| जानकारी होनें के बाद भी पानी की बर्बादी को नही रोंका गया| मोहल्ले में लगभग एक हजार परिवारों के कनेक्शन हैं| जिसमे इस सप्लाई से
दो सैकड़ा घरों को पानी की सप्लाई है| स्थानीय निवासी मुनीश कुमार, शैलेन्द्र पाल, विक्रम, विवेक पालीवाल आदि नें बताया कि बीते 1 जून से लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई| लोग वहीं गंदा पानी भरने को मजबूर हैं | जेएनआई टीम नें मौके पर जाकर निरिक्षण किया तो हालत खराब मिले |
बिजली विभाग को दिया गया नोटिस
नगर पालिका के जलकल जोन प्रभारी ब्रज भूषण सिंह ने बताया कि मोहल्ले में बिजली विभाग के द्वारा खम्भा गड्डा खोदकर लगाया गया | जिसकी जानकारी नगर पालिका को नही दी गयी | खम्भा लगाने से पाइप लाइन फूट गयी| जिसके चलते पालिका कार्यालय की तरफ से बिजली विभाग को नोटिस दिया गया है|
पालिकाध्यक्ष के पति मनोज अग्रवाल नें जेएनआई को बताया कि मामला उनके संज्ञान में नही था| सप्लाई जल्द से जल्द ठीक करायी जायेगी|