ज‍ित‍िन प्रसाद के त्‍यागपत्र देने के बाद सीएम योगी संभालेंगे लोक न‍िर्माण वि‍भाग की ज‍िम्‍मेदारी

FARRUKHABAD NEWS LUCKNOW Politics Politics-BJP UP NEWS जिला प्रशासन

लखनऊ: हाल ही में मोदी 3.0 में केंद्रीय मंत्री बने जितिन प्रसाद के त्यागपत्र देने के बाद लोक निर्माण विभाग के मंत्री पद का दायित्व भी फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभालेंगे। मुख्यमंत्री जल्द ही किसी वरिष्ठ मंत्री को लोक निर्माण विभाग का दायित्व सौंप सकते हैं।

योगी सरकार 1.0 में यह विभाग उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास था। इस समय मौर्य ग्राम्य विकास विभाग संभाल रहे है।जितिन वर्ष 2021 में कांग्रेस छोड़ जब भाजपा में आए थे तब उन्हें एमएलसी बनाने के बाद योगी सरकार 1.0 में प्राविधिक शिक्षा मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2022 में जब फिर से योगी सरकार बनी तो उन्हें लोक निर्माण विभाग का मंत्री बना दिया गया था। अब केंद्र में मंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रदेश में मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। लोक निर्माण मंत्री रहते जितिन पीलीभीत से सांसद चुने गए हैं।