घर की छत पर बेटे की हत्या,खेत में मिला बाप का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) छत पर सो रहे पुत्र की धारदार हथियार से व गला दबाकर हत्या कर दी गयी जबकि उसके पिता का शव खेत में पड़ा मिला| पुलिस नें दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम सहरैया निवासी 50 वर्षीय रामनिवास का शव घर निकट की खेतों में पड़ा मिला| ग्रामीण उसके शव को घर लेकर आये और उसके इकलौते पुत्र 21 वर्षीय कुलदीप उर्फ बंटी की तलाश की| बंटी का शव घर की छत पर खून से लथपथ पड़ा था | उसके शरीर पर धारदार हथियार की चोटों के निशान थे| जबकि गर्दन पर गला दबानें के निशान भी नजर आये| मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुलदीप शराब पीने का आदी था और आये दिन पिता के साथ झगड़ा करता रहता था| वह रामनिवास की इकलौती औलाद था| इसी विवाद के चलते उसने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर बीते 15 दिन पूर्व आग लगा दी थी| घटना की सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह फिल्ड यूनिट आदि पुलिस बल मौके पर आ गया|
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें बताया कि सुरजीत की धारदार हथियार से गला दबाकर हत्या की गयी है| उसके शरीर पर चोटों के निशान थे| जबकि उसके पिता राम निवास के शव पर कोई निशान नही मिले| प्रारम्भिक जाँच में पता चला है कि रामनिवास नें ही पुत्र की हत्या की और उसके बाद उसकी सदमे में मौत हो गयी| मौत की हकीकत जाननें के लिए दोनों के शवो का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है|