‘जल जीवन मिशन’ की हालत खस्ता, डीएम सख्त

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में जल जीवन मिशन की हालत बेहद खस्ता होनें से जिलाधिकारी नें नाराजगी व्यक्त की| इसके साथ ही उन्होंने व्यवस्था दुरस्त ना होनें पर शासन को अवगत करानें की चेतावनी दी|
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डा.वीके सिंह नें की| उन्होंने पुराने और नये पानी के नलों के संयोजनों की संख्या पूंछ सूची तलब की | डीपीआरओ से पुरानें संयोजनों के विषय में जानकारी मांगी| उन्होंने डीपीआरओ को 95 योजना व 15 हजार संयोजन है जिसका सत्यापन डीपीआरओ से करानें के लिए कहा | उन्होंने पूर्ण व अपूर्ण योजनाओ की मासिक व साप्ताहिक शनिवार को तलब की है| उन्होंने कहा की संयोजन हेतु छोड़े गये मार्ग 15 दिनों तक पूर्ववत हो जाएँ नही तो कार्यवाही की जायेगी| उन्होंने कहा की दोनों कम्पनियों की कार्यदशा बहुत खराब है सुधार ना होनें पर कम्पनियों को व्लैक लिस्ट किया जायेगा| सुबह और शाम दो घंटे पानी आपूर्ति की व्यवस्था है| इसके साथ ही कमालगंज में दो योजनाओ की जाँच नगर मजिस्ट्रेट व एसडीएम करेंगे| कागजों पर 85 प्रतिशत आपूर्ति हो रही है| जिससे जिलाधिकारी सहमत नही दिखे| उन्होंने योजनाओं की प्रगति को संदिग्ध बताया| उन्होंने कहा कि जो जल संयोजन घर के अंदर नही गया है उसे दीवार पर लगायें| टोंटी की गुणवत्ता पर उन्हें बताया गया कि टोंटी लोहे की लगायी जा रही है| संयोजन में पाइप की लम्बाई 5 मीटर प्रस्तावित है| दस कम्पनियां नामित है जो टोंटी की गुणवत्ता निर्धारित करती हैं| टोंटी आईएसआई मार्क वाली होनी चाहिए| 714 गांवों के सापेक्ष लक्ष्य केबल 12-15 गांवों तक ही हुआ है|