कन्नौज में अखिलेश यादव ने 50 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी से आगे

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP UP NEWS लोकसभा चुनाव 2024

कन्नौज:लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज एक बार फिर पूरे देश खासा चर्चा में है। इस सीट पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव के रुझानों के बीच सभी की नजरें इस सीट पर टिकी हुईं हैं। अखिलेशके सामने टक्कर में भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद सुब्रत पाठक हैं। कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर भाजपा के सुब्रत पाठक हैं। समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी अखिलेश यादव को कुल 148762 मत प्राप्त हुए वही भाजपा से सुब्रत पाठक को कुल 96548 मत प्राप्त हुए | जिसके परिणाम स्वरुप सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव 52214 वोट से बढ़त बनाए हुए है|