एग्जिट पोल फर्जी , यूपी में 40 प्लस सीटें जीत रही सपा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मतगणना से एक दिन पूर्व ही सपा ने एग्जिट पोल फर्जी बताकर यूपी ने 40 प्लस सीटें जीतने का दावा किया है|
सपा के जिला कार्यालय आवास विकास में पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव नें बताया कि यह चुनाव करो या मरो का चुनाव है| यह चुनाव सपा प्र्त्याशी नें नही जनता नें लड़ा है| उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है| भाजपा चैनलों के माध्यम से फर्जी प्रचार करा रही है| जिससे विपक्षियों पर मनोवैज्ञानिक दबाब बने| उन्होंने कहा कि उन्हें जिला प्रशासन पर पूरा विश्वास है की वह निष्पक्ष मतगणना कराएगा| सपा के प्रदेश सचिव डा. जितेन्द्र सिंह यादव नें बताया कि यूपी में गठ्बन्धन की इस बार 40 प्लस सीटें जीत रही है| प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य नें भी विचार रखे| पूर्व मंत्री डा. सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, विधान सभा अध्यक्ष भोला यादव आदि रहे|