डीजी जेल नें सेन्ट्रल जेल का किया निरीक्षण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)डीजी जेल नें केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण कार बन रही खुली कारागार के निर्माण आदि को देखा और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
डीजी जेल पीवी रामा शास्त्री ने केन्द्रीय कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया| जिसमे उन्होंने निर्माणाधीन खुली जेल के निर्माण कार्य को परखा | बंदियों के रहनें की व्यवस्था की जानकारी ली| इसके साथ ही उन्होंने जेल के फार्म पर बनी गौशाला, तालाबों की व्यवस्था को देखा| उन्होंने बताया कि ओपन जेल की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयीं है| ओपन जेल का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है| उन्होंने बताया कि ओपन जेल की शुरू करने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार रहेगा| फिलहाल ओपन जेल में 200 बंदियों की रखनें की व्यवस्था की जायेगी|चुनाव आचार संहिता खत्म होनें के बाद आगामी तैयारी को पूर्ण किया जायेगा| उन्होंने सेन्ट्रल जेल के भीतर भी व्यवस्था देखी| डीजी नें बताया कि गर्मी को देखते हुए वृद्ध कैदियों को शीतल पेय पिलाने और कूलर लगाने के निर्देश दिये गये है| इसके साथ पार दर्शी मुलाकात, कैदियों से परिजनों की वार्ता आदि व्यवस्था को भी परखा गया है| जेल के सभी सीसीटीवी कार्य कर रहें हैं| जेल उत्पादों को और बेहतर करनें का प्रयास किया जायेगा| प्रभारी डीआईजी पीएन पाण्डेय, उपकारापाल सुरजीत कुमार आदि रहे |