रंजिश में पत्रकार को घेरकर मारी गोली, मरा समझ कर छोड़ गये हमलावर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइक से जा रहे पत्रकार के कुछ हमलावरों नें मारपीट कर गोली मार दी| घायल पत्रकार को सीएचसी लाया गया| जहाँ से लोहिया अस्पताल भेजा गया| लोहिया से भी चिकित्सकों नें उसे रिफर कर दिया| घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस नें आरोपी पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया|
थाना राजेपुर के ग्राम कड़क्का निवासी अधिवक्ता शिवा दुबे पुत्र नागेन्द्र बाबू दुबे पत्रकार भी हैं| बीती रविवार की रात वह अपने कस्बा स्थित कार्यालय को बंद कर बाइक से घर जा रहे थे| तभी गाँव के निकट चार हमलावरों नें उसे रोंक लिया और तमंचे से उसके कंधे के निकट गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| घायल नें पुलिस को सूचना दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर आ गयी और घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पंहुची| जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिये रिफर कर दिया| परिजनों नें उसे शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया| जहाँ उपचार चल रहा है| पुलिस नें चार आरोपियों को रात में ही दबोच किया|
घटना के सम्बन्ध में घायल शिवा दुबे की पत्नी रोहिणी दुबे नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस नें आरोपी रामप्रकाश पुत्र चेतराम व सोनू पुत्र राम प्रकाश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच दारोगा जितेन्द्र चौधरी को दी गयी है|

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप नें मौके पर अस्पताल आकर जानकारी ली| उन्होंने बताया कि जाँच की जा रही है| कार्यवाही की जायेगी|