भागवत कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को फतेहगढ़ के विजाधरपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा के बीच-बीच में कार्यक्रम में जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी की जयघोष से वातावरण गूंज उठा। बिठुर से आए कथावाचक आचार्य सुशील द्विवेदी महाराज ने श्रीकृष्ण की लीलाओ का बखान किया गया। कहा कि कृष्ण हमेशा संसार के सुख-दुख के साथ हैं। उन्होंने श्रीराम के कई प्रसंगो पर भी चर्चा की|
कथा के चौथे दिन शुक्रवार को आचार्य नें कहा कि भगवान श्री राम सहनशील व धैर्यवान के साथ दयालु स्वभाव के भगवान राम ने विषम परिस्थितियों में भी स्थिति पर नियंत्रण रख सफलता प्राप्त की उन्होंने हमेशा वेदों और मर्यादा का पालन किया। स्वयं के सुखों से समझौता कर उन्होंने न्याय और सत्य का साथ दिया इन्हीं कार्यों से श्री राम को मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम बनाया| कहा की भगवान श्री राम सहनशील व धैर्यवान के साथ दयालु स्वभाव के भगवान राम ने विषम परिस्थितियों में भी स्थिति पर नियंत्रण रख सफलता प्राप्त की उन्होंने हमेशा वेदों और मर्यादा का पालन किया। स्वयं के सुखों से समझौता कर उन्होंने न्याय और सत्य का साथ दिया| परीक्षित रघुनन्दन लाल दुबे, सर्वेश दुबे, मीना दुबे, पुष्कर दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री शिवम दुबे, रितिक, अभी, सोमू, शिवान्शु आदि रहे|