युवक नें फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बुधवार को अहले सुबह युवक नें फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| परिजनों को चीत्कार मच गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लू नगला निवासी 20 वर्षीय सुदेश पुत्र रामऔतार गुजरात की धागा फैक्ट्री में मजदूरी करता था| बीते चार दिन पूर्व ही वह अपने गाँव वापस आया था| परिजनों की मानें तो सुबह 5 बजे सुदेश घर से निकल गया और कई घंटो तक वापस नही लौटा| तकरीबन 10 बजे परिजनों को सूचना मिली की सुदेश का शव जगदीश के बाग में बेरी के पेंड पर झूल रहा है| उसने अपने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली| सुदेश के पिता खेती करनें का कार्य करते है| चर्चा रही की सुदेश नें प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगा ली है|