विश्व साइकिल दिवस: ‘साइकिल की सवारी, प्रदूषण न बीमारी’

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(दीपक-शुक्ला) शुक्रवार यानी 3 जून को विश्व का पांचवा विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहला आधिकारिक विश्व साइकिल दिवस 3 जून 2018 को मनाया गया था। तबसे साइकिल दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है| यह दिवस परिवहन के एक सरल, किफायती, भरोसेमंद और पर्यावरण की सुरक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
आज के बदलते आधुनिक युग में भी साइकिल का क्रेज (प्रवृत्ति आचरण) फिर से बढ़ गया है। पांच-छह साल पहले जहां लोग साइकिल से चलने में अपना इंसल्ट समझते थे, वहीं अब जिनके घरों में लक्जरी कारें हैं, वो भी साइकिल चला रहे हैं। युवाओं में लड़के जहां फिटनेस के लिए साइकिल चला रहे हैं, वहीं लड़कियां शरीर को स्लिम बनाने के लिए उपयोग कर रही हैं। इसके अलावा लोग अपनी हेल्थ को मेंटेन करने के लिए भी साइकिल का प्रयोग कर रहे हैं।
30 मिनट साइकिल चलाने के फायदे
हम सभी को पता होना चाहिए कि साइकिल चलाने से शारीरिक, मानसिक के अलावा, मर्दाना ताकत भी बढ़ती है। प्रतिदिन दो किमी या 30 मिनट तक साइकिल चलाते हैं तो ज्यादा समय तक जवान दिखेंगे। आधे घंटे तक साइकिल चलाने से शरीर के सभी अंग एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में रात को बेहतरीन नींद आती है। आधा घंटा साइकिल चलाने से बाडी की इम्यून सेल्स ज्यादा एक्टिव होती है और लोग कम बीमार पड़ते हैं। साइकिल चलाने से बाडी की तमाम मशल्स हेल्दी और मजबूत हो जाती हैं। साइकिल चलाने से ब्रेन पावर एक्टिव होता है, जो सामान्य लोगों से अधिक ब्रेन पावर होता है। आधे घंटे साइकिल चलाने से व्यक्ति इतना कैलोरी नष्ट करता है कि उसका एक्ट्रा फैट कम हो जाता है।
साइकिलिंग से पर्यावरण और स्वास्थ्य को भी लाभ
यदि हम साइकिल चलाते है तो पर्यावरण की रक्षा तो की ही जा सकती है, साथ ही अनेक बीमारियों से भी बचा जा सकता है। साइकिल चलाना और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं। तनाव दूर करने के लिए अपनी हाबीज पर कार्य करें। रोजमर्रा के पांच किमी तक के सभी कामों के लिए साइकिल का उपयोग करना चाहिए।