दबंगई में फायरिंग व मारपीट पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित तीन घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) दबंगई के विवाद में जमकर विवाद हो गया| मारपीट के साथ ही फायरिंग भी की गयी| जिसमे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सहित तीन लहुलुहान हो गये| पुलिस नें घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराकर मौके से एक को हिरासत में ले लिया|
दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसेनी के मूल निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश यादव चुन्ने वर्तमान में आवास विकास में रह रहे है| चुन्ने और उनके समर्थक संकेत पुत्र वीरेंद्र यादव  निवासी नगला खैरबंद के साथ सोनू उर्फ बिलईया शर्मा पुत्र अशोक शर्मा का दबंगई को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा है| शनिवार को शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये| दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई| मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गयी|
मारपीट के चलते चुन्ने यादव उनका समर्थक संकेत के साथ ही बिलईया के पिता अशोक कुमार को भी चोट लगी| घायल  चुन्ने और उनके साथी संकेत को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला व पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने मौके से सोनू उर्फ बिलईया को हिरासत में ले लिया| पुलिस जाँच कर   रही है|