शहर कोतवाल बने विनोद शुक्ला, तीन प्रभारी निरीक्षक व चार थानाध्यक्षों की तैंनाती

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात पुलिस अधीक्षक नें जनपद के बाहर तबादले प्र कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के जानें के बाद खाली पदों पर नई तैनाती कर दी|
एसपी अशोक कुमार मीणा नें पुलिस में प्रतीक्षारत निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को शहर कोतवाली का प्रभारी बनाया है| वहीं थानाध्यक्ष मऊदरवाजा के पद पर पुलिस लाइन से निरीक्षक आमोद कुमार सिंह को भेजा गया है| थानाध्यक्ष कमालगंज के पद पर अमर सिंह पाल की तैंनाती की गयी है| पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत देवी प्रसाद को थानाध्यक्ष मेरापुर, थाना शमसाबाद से अच्छे लाल पाल को थानाध्यक्ष नवाबगंज, थानाध्यक्ष जहानगंज दिनेश गौतम का तबादला थानाध्यक्ष राजेपुर व थानाध्यक्ष देवेश कुमार को थानाध्यक्ष जहानगंज बनाया गया है|