भगवान परशुराम के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम के साथ कई जगह बनायी गयी| लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यक्रम केबल औपरिकता के तौर पर ही आयोजित हुआ|
शहर के ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सामाजिक दूरी बनाकर
अध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ, सुरेन्द्र पाण्डेय, अतुल शंकर दुबे, नवीन मिश्र, अशोक दीक्षित, श्याम बाबू दीक्षित, दीपक सारस्वत नें मनाया| भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीपप्रज्वलित किया गया| लोगों ने भगवान परशुराम से कोरोना से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की|
शहर के साहबगंज चौराहा स्थित आजाद निवास पर ब्राह्मण जनसेवा महासंघ ने प्रदेश संरक्षक बॉबी दुबे नें भगवान परशुरमा की जयंती मनायी| आचार्य धीरेन्द्र सारस्वत ने हवन पूजन कराया| बॉबी दुबे ने कहा कि दो वर्ष से कोरोना की वजह से कार्यक्रम घर पर ही करना पड़ रहा है| महामारी खत्म होनें पर ब्रह्द कार्यक्रम किया जायेगा| प्रदेश प्रभारी आदित्य दीक्षित ने कहा कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष यात्रा नहीं निकल रही है| सभी अपने अपने घरों में ही भगवान परशुराम का जन्म उत्सव मनाए| प्रांतीय महामंत्री रवि मिश्रा ने कहां भगवान परशुराम को क्रोध  बहुत आता था परंतु वह उदार भी थे और अपने पिता के आज्ञाकारी थे| आदित्य दीक्षित व रवि मिश्रा नें बद्री विशाल में स्थापित परशुराम प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| अधिवक्ता पीयूष दुबे आदि रहे|