पुन्नी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने की कथित खबर खूब हो रही वायरल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस के नये जिलाध्यक्ष पुन्नी शुक्ला को बनाये जाने की खबर इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है| जिससे अचानक सरगर्मी बढ़ गयी| बाद में खुद पुन्नी नें खबर का खंडन किया है|
दरअसल पार्टी ने कांग्रेस फर्रुखाबाद के नाम से एफबी पर आईडी बना रखी है| जिसमे लगभग 7:40 पर एक पोस्ट पुन्नी शुक्ला का फोटो और प्रदेश नेतृत्व का एक पत्र लगाकर वायरल की गयी| जिसके साथ ही उसमे लिखा गया कि पूर्णप्रकाश शुक्ला ‘पुन्नी’ के जिलाध्यक्ष कांग्रेस बनने पर हार्दिक बधाई|
पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होंने के कुछ देर में ही जंगल में आग की तरह फैल गयी| जिलाध्यक्ष विजय कटियार से इस सम्बन्ध में बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला| जिसके बाद खुद पुन्नी शुक्ला नें वायरल खबर का खंडन किया| उन्होंने जेएनआई को बताया कि पार्टी नेतृत्व से गलत सूची जारी हुई है| जिसमे नगर की जगह जिलाध्यक्ष लिख गया है| पार्टी जल्द संसोधन कर रही है|