शहर की सफाई का हवा हवाई दौरा कर लौट गयीं नोडल अधिकारी

FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेनें पंहुची भूतत्व एवं खनिकर्म की सचिव व नोडल अधिकारी डॉ० रोशन जैकब नें निरीक्षण किया| उन्होंने ईओ से मच्छरों मारने की दवा छिडकाव करानें के कड़े निर्देश दिये| कुल मिलाकर उनका दौरा हवा-हवाई ही साबित हुआ|
नोडल अधिकारी नें रविवार को सुबह लगभग 7 बजे फतेहगढ़ से मऊदरवाजा तक साफ़-सफाई का निरीक्षण किया| उन्होंने सफाई कर्मियों से जानकारी ली| थाना मऊदरवाजा के निकट बनी नई कालोनी को देखा और बाशिंदों से बात की| उनसे समस्याओं के बारे में जानकारी ली| लोगों नें मच्छरों की समस्या से नोडल अधिकारी को अवगत कराया| जिस पर उन्होंने ईओ रविन्द्र कुमार को कड़े निर्देश दिये की जल्द से जल्द दवा का छिडकाव कराया जाये| कुल मिलाकर नोडल अधिकारी के आने से पहले की फतेहगढ़ से मऊदरवाजा तक मुख्य मार्ग की सफाई पहले की करा दी गयी थी| इसके बाद चूना भी डाला गया| तब जाकर नोडल अधिकारी का निरीक्षण हुआ| वह मुख्य मार्ग का निरीक्षण करके लौट गयी| लेकिन मोहल्लों में गंदगी साफ़ नजर आयी| जहाँ नोडल अधिकारी नही गयीं|
कल होता रहा नोडल अधिकारी का इंतजार
बीते दिन भी पालिका कर्मी लाल दरवाजे पर नोडल अधिकारी के दौरे को लेकर एलर्ट मोड़ में रहे| वह उनका इंतजार करते रहे लेकिन वह नही आयीं| रविवार को सुबह उनका दौरा होनें के बाद पालिका कर्मियों नें राहत की साँस ली | अपर जिलाधिकारी विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अनिल कुमार आदि रहे|