30 जोड़ों को मिला अपना जीवन साथी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विकास ब्लॉक कार्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 30 जोड़ों को अपना जीवन साथी मिल गया| जिसमे दो मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह पढ़ा गया|
विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुशील शाक्य पंहुचे| उप जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने जोड़ों को साल वितरित की उप जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना चलकर अच्छा कदम उठाया है| इसके साथ ही 20 हजार का चेक और बर्तन आदि सामान दिया गया| सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुस्लिम कन्याओं का अलका पुत्री रफी तुल्ला निवासी दौलतपुर चकई रमजाना पुत्री शमसाद दौलतपुर चकई का निकाह धूमधाम से कराया गया| शमशाबाद के 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ|
राजेपुर विवाह समारोह कार्यक्रम में सारथी निवासी करनपुर प्रमोद निवासी बढ़पुर फर्रुखाबाद का शादी समारोह में फेरे चल रहे थे| कि अचानक सारथी की मां अमिता पत्नी माता दी निवासी करनपुर दत्त के पर्स में रखे 10 हजार की नकदी व दो जोड़ी कुंडल, दो नाक के फूल चोरी हो गए|
वीडियो नजमा सिद्दीकी एडीओ पचायत अजीत पाठक एडीओ प्रवीण कुमार आदि लोग मौजूद रहे|