इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन पर 115 किमी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:फर्रुखाबादसे कन्नौज तक इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन का निरीक्षण विशेष ट्रेन के द्वारा रेल संरक्षा आयुक्त ने किया| निरीक्षण ट्रेन नें 58 किलोमीटर की दूरी 40 मिनट में तय करके कन्नौज पंहुची|
रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल मो० लतीफ खान ने मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के साथ इज्जतनगर मंडल के कन्नौज-फर्रुखाबाद रेल खंड के विधुतीकरण का कार्य पूर्ण होनें पर विशेष निरीक्षण ट्रेन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके बाद मो. खान ने फर्रुखाबाद-कन्नौज तक गति परीक्षण भी की। निरीक्षण स्पेशल फर्रुखाबाद से 4.58 बजे चलकर लगभग 58 किमी की दूरी 40 मिनट में तयकर कन्नौज पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी की गति 115 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया।
विदित हो कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 29 मार्च, 2019 को मथुरा जं. से मेण्डू 48 किमी; 14 मई, 2019 को मेंडू से दरियावगंज 108 किमी, दरियावगंज से फर्रुखाबाद 56 किमी एवं 20 अगस्त, 2019 को कन्नौज-कल्याणपुर 68 किमी रेल खंडों का निरीक्षण किया जा चुका है।
बताते चलें कि मथुरा-कासगंज-कल्याणपुर रेल खंड 338 किमी के विद्युतीकरण का कार्य की   स्वीकृति वर्ष-2016-17 के  बजट में रु. 432.99 करोड़ की अनुमानित लागत से प्राप्त हुई थी। इस कार्य को सम्पादन के लिए मैसर्स इरकाॅन इन्टरनेशनल लिमिटेड को सौपा गया।
निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर आलोक कुमार शुक्ला, मुख्य इंजीनियर,निर्माण आशुतोष मिश्रा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, टीआरडी सत्येंद्र सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (इरकाॅन) हर्ष खरे सहित इज्जतनगर मंडल शाखा अधिकारी उपस्थित थे।