गंगा में डूबी छात्रा का तीन दिन बाद बरामद हुआ शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीते लगभग तीन दिन पूर्व गंगा में डूबी छात्रा का शव बरामद होनें से कोहराम मच गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|
बीते 26 सितम्बर को कस्बा निवासी पंकज श्रीवास्तव की पत्नी प्रीती बीते दिन अपने मायके थाना राजेपुर के ग्राम भाऊपुर पिता अमर सिंह के घर आयी थी | उसके साथ में उसकी 17 वर्षीय पुत्री वैष्णवी गंगा में नहाते समय डूब गयी थी| जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी गंगा में खोजबीन करा रही थी| तीसरे दिन उसका शव तकरीबन आठ किलोमीटर दूर तीसराम की मडैया के निकट गंगा में तैरती हुई मिली|
सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संजय यादव आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|