फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशाुनसार विधानभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, यह कार्य 04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों निर्वाचक नमावलियों के विशेष प्रगाढ़़ पुनरीक्षण का कार्य बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर गणना प्रपत्र वितरित कर उनको संग्रह करने तथा बी0एल0ओ0 एप के माध्यम से अपलोड करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी नें बताया कि 29 नवंबर 2025 (शनिवार) एवं 30 नवंबर (रविवार) अवकाश के दिन जनपद के समस्त विद्यालय- कालेज जिसमें मतदेय स्थापित है, खुले रहेंगे। 29 नवंबर शनिवार व 30 नवंबर (रविवार) को बूथ लेवल अधिकारी अपने बूथ एरिया में मौजूद रहेंगे साथ ही सभी नगर निकायों में बार्ड मोहल्ला वार विशेष हेल्प डेस्क- कैम्प आयोजित किये जायेगें, जिसमें बीएलओ के साथ निकाय के कर्मचारी सभासद व चेयरमैन व ब्लाक स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय अधिकारी भी रहेंगे। जिन अधिकारियों की ड्युटी लगाई है वे अपने अपने आबंटित क्षेत्र में भ्रमण करते हुए गणना प्रपत्रों का अधिक से अधिक संग्रह कराते हुए डिजिटाइज्ड कराना सुनिश्चित करेंगे।
29 व 30 नवम्बर को भी होगा एसआईआर का कार्य, बीएलओ रहेंगे मौजूद

