29 जनवरी को तेज सर्द हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ ने एंट्री ली है,जिसकी वजह से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है। सोमवार को निकली तेज धूप ने लोगों को गर्म कपड़े उतारने पर मजबूर कर दिया।लोग आधे घंटे से ज्यादा धूप में खड़े नहीं हो पा रहे है|मौसम विभाग की माने तो ठंड अभी गई नहीं है। कुछ दिनों में फिर एक बार मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के पश्चिमी इलाके में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान भी है।

माैसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में सुबह कोहरा रह सकता है।दोपहर में धूप निकलेगी। तापमान में आज से थोड़ा गिरावट देखने को मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 29 जनवरी को तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है।इस दौरान प्रदेश ग्रीन जोन में रहेगा लेकिन नया पश्चिमी विक्षोभ सक्र‍िय हो रहा है जो 29 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। जिससे बारिश होने की संभावना बन रही है|