मूर्ति विसर्जन करने आये दो युवक काली नदी में डूबे, एक लापता

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) जनपद फर्रुखाबाद व मैनपुरी की सीमा पर बह रही काली नदी में गणपति विसर्जन के दौरान दो युवक डूब गये| एक को निकाल लिया गया जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है|
जनपद मैनपुरी के एलाऊ रम्पुरा अधार निवासी 24 वर्षीय ब्रजेश पुत्र ध्रुव सिंह अपने साथी 17 वर्षीय आशीष पुत्र श्याम सिंह व परिजनों के साथ जनपद की सीमा पर काली नदी में गणपति विसर्जन करने आये थे| शोभायात्रा में लगभग आधा दर्जन ट्रेक्टर शामिल थे| श्रद्धालुओं ने काली नदी में मूर्ति का विसर्जन किया गया| इसी दौरान बृजेश व आशीष डूब गये| जिसमे से बृजेश को बचा लिया गया| जबकि आशीष डूब गया| उसका अभी पता नही चला|
घटना की सूचना पर बेबर थानाध्यक्ष पहुप सिंह व कोतवाली मोहम्मदाबाद के मदनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र पाल सिंह पंहुचे| बेबर पुलिस ने गोताखोर बुलाएँ है|

Comments are closed.