दलित महिला से घर में घुसकर छेड़छाड

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) घर में अकेली लेटी महिला के साथ दबंग ने तमंचे के बल पर छेड़छाड कर दी| महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने महिला को थाने से टरका दिया|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी दलित महिला ने बताया कि बीती रात वह अपने घर पर अकेली लेटी थी| तभी गाँव के ही एक युवक ने उसका दरवाजा खटखटाया| जब उसने कुंडी खोली तो दबंग ने उसे पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर छेड़छाड़ कर दी| चीखने चिल्लने पर आरोपी मौके से फरार हो गया| महिला ने डायल 100 पर फोन किया| जिसके बाद डायल 100 मौके पर पंहुची| लेकिन आरोपी हाथ नही लगा|
शनिवार को पीडिता थाने पंहुची| उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी| थानाध्यक्ष के चालक रामप्रताप ने उसकी तहरीर लेकर उसे टरका दिया| थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| जाँच की जा रही है|