पीड़िता के आंसू देख भी नही पसीजी पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) विवाहिता के साथ मारपीट व घर में घुसकर छेड़छाड़ किये जाने की शिकायत महिला ने कोतवाल से लेकर कलेक्टर तक कर डाली| लेकिन कहीं भी उसे न्याय नहीं मिला| हर चौखट ने सिर्फ उसे मायूस वापस लौटा दिया| यही हाल रहा तो जिले की कानून व्यवस्था से लोगों का विश्वास उठ जाएगा|
थाना क्षेत्र के गांव जिठौली निवासी महिला बीते दिन एसपी व डीएम तक से गांव के दबंगों द्वारा उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने की शिकायत की| जहां से उसे थाने भेज दिया गया था| शुक्रवार को महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची तो महिला तकरीबन 5 घंटे तक पुलिस के सामने रोती रही| लेकिन उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही की| जिससे महिला लगभग पांच घंटे बाद मायूस हो घर चली गयी| बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में महिलायों के साथ पुलिस यह व्यवहार कर रही है|
थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|