महेंद्र या दमयंती पर दांव लगा सकती है सपा!

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:सपा में भी निकाय चुनाव की गतिविधियां आरंभ हो गई हैं। टिकट के लिए जुगाड़ भिड़ाए जा रहे हैं। अंदर खाने में उठा पटक चल रही है।जिले से लेकर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं तक से संपर्क साधा जा रहा है। हालांकि अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया गया है, टिकट देने से पहले पार्टी अपनी ओर से दावेदारों का आंकलन करा रही है। टिकट के दावेदार अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वही सूत्रों की माने तो जिले की केंद्र मानी जाने वाली नगर पालिका फर्रुखाबाद से पार्टी दमयंती सिंह या महेन्द्र कटियार में से एक पर दांव खेल सकती है| अभी तक जिले की सभी नगर पंचायत व नगर पालिका मिलाकर लगभग 21 दावेदारों ने अपना आवेदन पार्टी कार्यालय में किया है|

पार्टी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह की पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष दमयन्ती सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह कटियार, सभासद रामजी वाजपेयी, मुख़्तार अहमद व मुन्ना यादव ने अपनी दावेदारी की| सूत्रों की माने तो टिकट को लेकर सपा दमयंती व महेन्द्र सिंह कटियार में से किसी एक पर दांव लगा सकती है|

वही मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से हरीश कुमार, अशोक कुमार व पंकज यादव ने अपनी दावेदारी की है| कंपिल नगर पंचायत से देवेन्द्र सिंह यादव, उदय पाल यादव पूर्व चेयरमैंन व रितेश कुमार ने आवेदन किया है| वही कमालगंज से जियाउद्दीन की पत्नी समा बेगम, अरविन्द गुप्ता की पत्नी नीतू गुप्ता, रामेश्वर दयाल की पत्नी उर्मिला ने आवेदन किया है| नगर पंचायत शमसाबाद से सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी की पत्नी शैला फारुखी, मनोज रस्तोगी की पत्नी सीमा रस्तोगी, इरशाद, पियूष यादव की पत्नी शशि यादव ने दावेदारी की|

सपा नेता के चालक ने की दावेदारी
कायमगंज नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिये सपा के पास तीन आवेदन आये है| जिसमे चन्दन कोरी, अनीता सिंह के साथ ही साथ सपा नेता रामप्रकाश उर्फ़ कल्लू यादव के चालक जय सिंह ने अपना दावा ठोंका है|