पुलिस ने रोकी अम्बेडकर प्रतिमा की स्थापना

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम पुरौरी में बीती रात आबादी की भूमि पर अम्बेडकर प्रतिमा लगा देने की बात से मामला गर्म हो गया| कुछ लोगो ने इस पर आपत्ति कर पुलिस को सूचना दी| पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने प्रतिमा को हटा दिया और मूर्ति लगाने का आदेश लाने के बाद ही उसे स्थापित करने के निरेह दिये|

पुलिस को सूचना मिली की पुरौरी निवासी माया देवी पत्नी बाबूराम ने ग्राम समाज की भूमि पर अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी है| सूचना मिलने के बाद सीओ नरेश कुमार, तहसीलदार गजेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी मौके पर पंहुचे| उन्होंने दलित महिला के माया देवी को मूर्ति स्थापना का आदेश दिखाने को कहा लेकिन वह नही दिखा सकी| जिस जगह पर मूर्ति थी वह भी ग्राम सभा की भूमि बतायी गयी| पुलिस के आने से पूर्व ही मौके पर भीड़ लग गयी| पुलिस ने मूर्ति को पन्नी से ढक कर महिला मायादेवी के घर रखा दिया|

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया की वह जगह जहां पर मूर्ति की स्थापना हो रही थी ग्राम समाज की जगह है| आबादी का वही पर एक रास्ता भी है| इस लिये मूर्ति लगाने की इजाजत नही दी गयी|