21 हजार दीपों से झिलमिलाया मां गंगा का आंचल

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचालघाट पर मेला रामनगरिया के उद्घाटन समारोह में शनिवार शाम दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया|,21 हजार दीपों से माँ गंगा का किनारा जगमगा गया। गंगा में दीपदान कर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सकुशल संपन्न कराने की मन्नत मांगी।
आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल द्वारा हबन पूजन विधि-विधान से मन्त्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराने के बाद अधिकारी गंगा घाट पर पंहुचे| गंगा तट पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया| जहाँ 21 हजार दीपों से एक भारत श्रेठ भारत, मेला रामनगरिया पांचाल घाट, गंगे तव दर्शनात

मुक्ति: लिखा गया| एक साथ हजारों दीपक जलने से अनुपम छटा बिखर गई। कल्पवासी महिलाएं व पुरुषों ने गंगा में दीपदान किया। इसके साथ ही भव्य रूप से विधिविधान के साथ गंगा आरती संपन्न कराई। इस दौरान मां गंगे के जयघोष से तट गूंज उठे। 
30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी
मेला रामनगरिया के शुभारम्भ से पूर्व पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं नें गंगा में आस्था की डुबकी लगायी|
मेले में थाना व 11 चौकी स्थापित
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें जेएनआई को बताया की मेले की सुरक्षा को देखते हुए एक कोतवाली व 11 पुलिस चौकी स्थापित की गयीं है| इसके साथ ही 7 वाच टावर व आधुनिक यंत्र व शस्त्रों से लैस पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है| मेले में फायर ब्रिगेड, सीसीटीवी, खोया-पाया केंद्र आदि की विशेष व्यवस्था है| मेला सचिव व अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया मेले का श्रीगणेश किया हो गया है| सभी व्यवस्था दुरस्त की गयी|