कन्हैया द्वारा सेना पर आपत्तिजनक वयान देना गलत: कांग्रेस

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

changreschफर्रुखाबाद: बीते तकरीबन पांच माह से केन्द्रीय कारागार में बंद बनारस के कांग्रेस विधायक अजय राय से मिलने पंहुचे कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव ने कहा है की पूरे प्रदेश के एनएसयूआई के कार्यकर्ता होली का त्योहार नही मनायेगे| इसके साथ ही साथ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने भी जिले में होली का त्योहार ना मनाने की अपने कार्यकर्ताओ से अपील की है| इसके साथ ही उन्होंने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के द्वारा सेना पर दिये गये वयान पर किनारा कर लिया|

जेल में विधायक अजय राय से मिलने के बाद मिडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय सचिव अभिनव तिवारी ने जेएनयू प्रकरण पर कन्हैया की बकालत की| उन्होंने कहा की कन्हैया ने कोई देश विरोधी नारे नही लगाये| जो इस मामले में दोषी हो उन पर कार्यवाही की जाये| लेकिन सेना पर उसके द्वारा दिये गये वयान पर पार्टी उसके साथ नही है| प्रियंका गाँधी को आने वाले विधान सभा चुनाव में यूपी में लाने की बात पर उन्होंने कहा की यह पार्टी के आला नेताओ का मुद्दा है| इसके साथ ही साथ तिवारी ने कहा की पूरे प्रदेश की कांग्रेस जेल में रासुका में बंद विधायक अजय राय के साथ है| उनके परिवार के दुःख को समझते हुये प्रदेश पर के राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता होली का त्योहार नही मनायेगे|

वही राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने कहा की कांग्रेस की साधु-संतो की सहायता व मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की सजा विधायक अजय राय को दी गयी है| लेकिन इससे काँग्रेस कमजोर नही बल्कि मजबूत हुई है| सभी कांग्रेस के लोग विधायक अजय राय के साथ है| इस दौरान प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे|
सपा और भाजपा दे रही धोखा
(कमालगंज): सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पैत्रक गाँव जरारी में कांग्रेस नेताओ ने बैठक कर सपा और भाजपा पर हमला बोला| प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह ने कहा की भाजपा और सपा प्रदेश की जनता के खिलाफ है| कांग्रेस ने हमेशा गरीबो के लिये काम किया| जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया की सपा ने अल्पसंख्यको के लिये कोई योजना नही बनाई| इस दौरान नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, सतीश गुप्ता, राजेन्द्र मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|