चिंगारी से चार घर राख

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

AAGफर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम माधौपुर में गुरुवार को अचानक लगी आग से एक ही परिवार के चार घर जलकर राख हो गये| फायर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पाया|

गाँव के बालक राम यादव पुत्र कुबेर यादव के तीन पुत्र अन्नत राम, संतराम, मुनीश अपने अपने अलग मकानों में रहते है| बुधवार को दोपहर सभी अपने खेतो में गये हुये थे| तभी मुनीश के घर में अचानक आग लग गयी| देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया| आग ने तीनो भाईयो के साथ ही साथ उनके पिता बालक राम का घर भी जलकर राख हो गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना पर पंहुची फायर सर्विस पुलिस ने आग पर काबू पाया| आग में अनाज, नकदी व लाखो के गहने जलकर राख हो गये|