200 किलोमीटर घायल को दौड़ाया! दो कदम नही चल सकी पुलिस

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते दिन बदमाशों की गोली से घायल हुए सराफा मुनीम के पैर में लगी गोली को 48 घंटे का समय हो गया है| अभी तक उसकी गोली पैर से नही निकल सकी| गोली ना निकलने का मुख्य कारण मेडिकल परीक्षण था, जो समय पर ना होनें से घायल को सीएचसी से सैफई तक का सफर तय करना पड़ा| सीएचसी राजेपुर से सैफई दोनों तरफ से लगभग 230 किलोमीटर है | जहाँ सैफई जाकर घायल फिर सीएचसी लौटा, जिसके बाद उसका मेडिकल हो सका| गोली अभी भी उसके पैर में फंसी है| जो अब लोहिया अस्पताल में निकाले जानें की तैयारी है| वहीं घटना वाले दिन सीएचसी के
निकट थाना होनें के बाद भी मजरूबी चिट्ठी समय से ना आनें से घायल का मेडिकल नही हो सका था |
थाना राजेपुर क्षेत्र के थाना क्षेत्र के ग्राम कुतलुपुर निवासी इकबाल खान की कस्बा बाजार में तिवारी मार्केट में सराफा की दुकान है| जिस पर ग्राम करनपुरदत्त निवासी रामौतार उर्फ कल्लू पुत्र राम डायल मुनीम का कार्य करता है| जिसको बीते 1 फरवरी को शाम कार सबारों नें जांघ में गोली मारकर घायल किया था| उसका एक लाख 70 हजार रूपये व जेबरात का बैग लूट लिया था| घायल मुनीम कल्लू की जांघ में बुलेट फंस है| सीएचसी से उसे मजरूबी चिट्ठी ना मिलने के बाद उसे लोहिया रिफर किया गया था| लोहिया अस्पताल से कुछ देर के बाद सैफई रिफर किया गया|
बीते दिन जेएनआई नें प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था| जिसके बाद पुलिस नें घायल को सैफई से बुलाया| सोमवार को शाम सैफई से निजी एम्बुलेंस (2700) रूपये किराए पर करकर सोमवार शाम लगभग 4:30 पीड़ित थानें पंहुचा| जहाँ से उसे मजरूबी चिट्ठी लेकर पुलिस की मौजूदगी में सीएचसी भेजा गया| जहाँ निरीक्षक अपराध कामता प्रसाद, उप निरीक्षक सत्यप्रकाश की मौजूदगी में घायल मुनीम लगभग 4:45 बजे सीएचसी पंहुचा| डॉ. आरिफ सिद्दीकी नें उसका मेडिकल किया| इसके बाद उसे फिर लोहिया अस्पताल एक्स-रे आदि इलाज रिफर कर दिया| लोहिया अस्पताल में 6:28 बजे 108 एम्बुलेंस से भेजकर भर्ती किया गया|

48 घंटे बाद हुआ मेडिकल, क़ानूनी दांव-पेंच में गोली अभी भी फंसी!
दरअसल लोहिया अस्पताल में मौजूद घायल मुनीम कल्लू के पुत्र रामलडैते नें बताया कि उसने निजी अस्पताल में एक्स-रे कराया | जिसमे गोली फंसी हुई दिख रही है| कल्लू का आरोप है कि सैफई में इलाज के नाम पर एक गोली भी नही दी गयी| केबल उसको 48 घंटे से टरकाया जा रहा है| राजेपुर सीएचसी प्रभारी डा. आरिफ सिद्दीकी नें बताया कि कल्लू का मेडिकल किया गया है| लोहिया अस्पताल में एक्स-रे होगा| जिसमे स्थिति साफ होगी| लोहिया अस्पताल के ईएमओ अभय कुमार नें बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ को सूचना दी गयी है, वह आकर मरीज को देखेंगे| उसके बाद मेडिकल प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जायेगा| एक्स-रे भी किया जायेगा|
लापरवाही में जिम्मेदारों पर गिर सकती गाज
सराफा मुनीम के साथ हुई घटना को अभी तक ना खोल पानें से एसपी/ डीआईजी आलोक प्रियदर्शी काफी खफा हैं| लिहाजा मामले में जिम्मेदारों पर गाज भी गिरनें की सम्भावना मानी जा रही है|
मुनीम से लूट की घटना में भी पुलिस खाली हाथ
सराफा मुनीम कल्लू को बदमाशों नें गोली मारकर घायल किया था| उसके बाद 1 लाख 70 हजार की नकदी व जेबरात लूट लिये थे| सनसनी खेज घटना नें पुलिस महकमें को हिलाकर रख दिया| जानकारी के मुताबिक आलाधिकारी घटना का खुलासा ना होनें से खफा हैं| एसपी आलोक प्रियदर्शी नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है| जल्द घटना का अनावरण भी होगा| पुलिस की टीमें लगी हैं|