डीएम, एसपी ने चलाया चेकिंग अभियान

FARRUKHABAD NEWS POLICE

dm spफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कई गाँवो में पंहुचकर वाहनों को चेक किया| अधिकारियो की चेकिंग से क्षेत्र से अराजकतत्व नजर नही आये|

दोनों अधिकारियो ने ग्राम रजीपुर, गदनपुर, बटपुरा, अजिजलपुर, ईशापुर, जरारी सहित कई गाँवो का सघन दौरा किया| अधिकारियो ने सड़क पर से गुजर रही प्रत्याशियों व अन्य समर्थको के वाहनों को रोंक कर चेक किया| लेकिन कोई खास संदेह जनक वस्तु नजर नही आयी| चेकिंग में पुलिस ने आदित्य राठौर एके की भ गाड़ी चेक की|

हिरासत में लिये गये 121 लोग
दोनों व्लाको में मतदान के दौरान गडबडी फ़ैलाने के आरोप व फर्जी वोट डालने के आरोप में पुलिस ने विभिन्य थाना क्षेत्रो में 121 लोगो को हिरासत में लिया जिनमें से 90 को छोड़ दिया गया| जबकि गडबडी फ़ैलाने के आरोपियों पर कार्यवाही की सम्भावना है|