विजय के चुनाव प्रचार में दिनों-दिन बढ़ रहा जनसमर्थन

Uncategorized

vijay yadavफर्रुखाबाद: बढ़पुर तृतीय से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे विजय यादव के समाज में साफ छवि उनके चुनाव प्रचार में पूरा साथ दे रही है| दिनों दिन उनके प्रचार में जन समर्थन की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है| जिससे उनके विरोधी खेमे में हलचल मच गयी है|

ख़ासकर जिला पंचायत क्षेत्र के युवाओ की पसंद बने विजय यादव को युवा हाथो-हाथ ले रहे है| राजनिति में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| चुनाव हराने में भी और चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने में भी समाज के युवा का महत्वपूर्ण योगदान है| यही युवा विजय को एक बड़ी विजय दिलाने में लग गया है|

अपने क्षेत्र के गरीब व कमजोरो की मदद व उन्हें उनका हक दिलाने के लिये चुनाव मैदान में उतरे विजय के साथ वह गरीब तबका भी है जिसकी जरूरत पड़ने पर हर सम्भव मदद विजय करते आये है| सुबह होते ही विजय यादव के दरवाजे पर उन्ही लोगो की भीड़ नजर आती है जिसकी वह अब तक मदद करते रहे| किसी से कुछ कहना नही पड़ता क्षेत्र के लोग खुद पोस्टर बैनर लेकर प्रचार पर निकल जाते है| अभी तक अपने गाँव की प्रधानी सभालने वाले विजय यादव जब क्षेत्र के लोगो की जरूरत को पूरा करने में अपने को बहुत छोटा महसूस करने लगे तो उन्हें समाज की की मदद करने के खातिर अपने को चुनाव मैदान में उतारा| साफ छबि के इस प्रत्याशी को लोग हर तरह से मदद करने को तैयार दिख रहे है| इसी का परिणाम है की जन सम्पर्क के दौरान उन्हें वोट देने का भरोसा नही वल्कि चार कदम साथ चलाकर दूसरो से भी विजय के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है|